March 7, 2026

मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कुमारी सभा का शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह संपन्न।

0

मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में कुमारी सभा का शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह उत्साह व उल्लास के साथ संपन्न हो गया। जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल ने शपथ दिलायी व बैज लगाकर उन्हें अधिष्ठापित किया।
गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कुमारी सभा शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह में संपन्न हुआ जिसमें कुमारी सभा की अध्यक्ष पायल गुसांई, उपाध्यक्ष अंजली, सचिव साधना चौहान, उप सचिव दीपांशी, प्रीफेक्ट अनुशासन मुस्कान व शीतल साही को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी व बैज लगाकर उन्हें अधिष्ठापित किया गया।इस मौके पर भवन कप्तान का भी शपथ ग्रहण करवाया गया जिसमें जूनियर गिरिराज भवन कप्तान जया कटियार, व सीनियर भवन कप्तान गिरिराज भवन शीतल, शैलराज भवन कप्ता जूनियर में अंशिका व सीनियर में रूपल, नटराज भवन कप्तान जूनियर में कंगना व सीनियर में रूमा, ऋतुराज भवन कप्तान जूनियर में बिंदु व सीनियर में वंशिका के साथ ही बाल सभा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को भी शपथ दिलाकर अधिष्ठापित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रभा थपलियाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का आहवान किया कि वे अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए विद्यालय व छात्रा हित में कार्य करें व विद्यालय में अनुशासन बनाये रखे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कुमारी सभा का गठन होने से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास का विकास होता है वहीं अनुशासन एवं सहयोग की भावना का संचार होता है। शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं सहित छात्रांए मौजूद रही।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *