November 7, 2026

मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को मासिक धर्म व स्वास्थ्य की जानकारी दी

मसूरी। सुभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में महिला मासिक धर्म व स्वास्थ्य पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं के मासिक धर्म, सरवाइकल केंसर व स्वास्थ्य पर विस्तार से बताया गया व चर्चा की गई। इस मौके पर छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तर भी किए गये।
मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित मासिक धर्म व स्वास्थ्य कार्यशाला में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की चिकित्सक डा. सान्या ढींगरा ने अपने संबोधन में मासिक धर्म चक्र के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंनेे कहाकि महीने में एक बार मासिक धर्म का चक्र चलता है जो हर महिला के लिए जरूरी है जो दो दिन से आठ दिन का हो सकता है। इसमें अगर किसी को परेशानी होती है तो उन्हें तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर छात्रा को अपने पास एक सीनेटरी नेपकिन जरूर रखना चाहिए जिसकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है या किसी अन्य को भी पढ़ सकती है। उन्हांेने कहा कि अगर स्वस्थ्य रहोगे तो सब ठीक रहेगा इसलिए संतुलित आहार लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में परिर्वतन होते रहते है व नये हार्मोन्स बनते हैं। वहीं स्वस्थ्य रहने के लिए अच्छी नींद व व्यायाम भी जरूरी है। इस मौके पर जन औषधि केंद्र लबासना की मुख्य फार्मेेसिस्ट नेहा पडियार ने कहा महिलाओं व छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुभागा देवी नैथानी ट्रस्ट विभिन्न क्षेत्रों विशेष कर समाज की सेवा करता रहता है। कार्यक्रम की आयोजक विजय लक्ष्मी काला ने कहा कि उनकी संस्था स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करता है इसी कड़ी में छात्राओं के मासिक धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंत में प्रधानचार्या प्रभा थपलियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि इस मौके पर मासिक धर्म के बारे में जो जानकारी दी गयी उसका लाभ छात्राओं ने लिया होगा व अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को सीनेटरी नेपकिन भी वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन नीलम झिल्डियाल ने किया। इस मौके पर कमल शर्मा, अनीता सक्सेना, अनीता काला, नीलम चौहान सहित 150 से अधिक छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed