वन नेशन वन इलेक्शन देश के लिए गेम चेंजर साबित होगा_रामनाथ कोविंद।
मसूरी:।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश के लिए गेम चेंजर होगा विशेष कर आर्थिक उन्नति के लिए यह जरूरी है। उन्होंने आपरेशन सिंदूर के बारे में कहाकि हम सेना के शौर्य को नमन करते हैं। इससे पड़ोसी देश को सबक लेना चाहिए वरना इस तरह के अंजाम के लिए तैयार रहे।
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद परिवार के साथ मसूरी आये है व दो दिनों तक मसूरी के होटल सवाय वैलकम में रहे। इस मौके पर उन्होंने होटल परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपा। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति व वन नेशन वन इलेक्शन समिति के अध्यक्ष राम नाथ कोविंद ने कहा कि मसूरी केवल हिल स्टेशन नहीं बल्कि आध्यात्मिक केंद्र भी है, यहां पर सुख शांति व संपन्नता भी है। पहले भी मसूरी आया लेकिन जब राष्ट्रपति रहा तब नहीं आ पाया। मसूरी बहुत खूबसूरत स्थान है इसी कारण इसे क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है जिसके सौदर्य को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। उन्होंने मसूरी वासियों व पर्यटकों को शुभकामना देते हुए कहा कि वह पर्यावरण को संरक्षित रखना स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों का भी दायित्व है। आपरेशन सिंदूर के बारे में उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता देश की एक जुटता का प्रतीक है, हर देशवासी को लगता है कि जो जबाव दुश्मन को देना चाहिए था वह सेना ने दिया। सेना के शौर्य व पराक्रम को हम सब नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि पडोसी देश को इससे सीखना चाहिए वरना इस तरह के अंजाम के लिए वह तैयार रहे। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि इसका कार्य काफी आगे बढ चुका है। यह देश के लिए गेम चेंजर साबित होगा बल्कि देश के विकास व आर्थिकी को मजबूती प्रदान करेगा।
संपादक: देव उनियाल
