March 7, 2026

सैमुएल चंद्र का चयन इंडिया ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग में बतौर रेफरी चयन

0

मसूरी। सेंट लारेंस हाई स्कूल मसूरी के खेल प्रशिक्षक व अंतर्राष्ट्रीय रैफरी सेमुएल चंद्र का चयन 15 जून से 20 जून तक गुजरात में होने वाले इंडियन ब्लाइंड फुटबाल प्रीमियर लीग में बतौर रैफरी व टैक्नििकल ऑफिशियल में हुआ है।
राष्ट्रीय स्तर की ब्लांइड फुटबाल प्रीमियर लीग का आयोजन इडियन ब्लाइड फुटबाल फैडरेशन व ब्लाइंड पीपल एसोसिएशन गुजरात के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। बतौर रैफरी चयन होने पर अंतर्राष्ट्रीय रैफरी व सेंट लारेंस हाई स्कूल वेवरली के खेल प्रशिक्षक सेमुएल चंद्र ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात में होने वाली इस राष्ट्रीय पुरूषव महिला ब्लाइंड फुटबाल लीग से आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं केलिए रैफरियों को तैयारी का मौका मिलेगा। एनआईईपीवीडी देहरादून में ब्लाइंड फुटबाल के खिलाड़ियों के साथ रैफरी के रूप में अपने को और फिट व बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सेमुएल चंद्र के चयन होने पर सेंटलारेंस हाई स्कूल, मसूरी वासियों व खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी ताकि वह मसूरी व देश का नाम विदेशों में रौशन करते रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *