March 7, 2026

पुलिस ने खोया मोबाइल पर्यटक को लौटाया

0

मसूरी। मसूरी पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी गोपाल विनायक राव विश्वनाथ के खो चुके मोबाइल को ढूढकर उन्हें वापस किया गया। जिस पर उन्होंने मसूरी पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी कावल खडे नियर गणेश मदिर अकोला निवासी गोपाल विनायक परिवार के साथ मसूरी घूमने आये थे जिनका मोबाइल फोन कहीं खो गया था। उन्होंने फोन खोने की सूचना पुलिस को दी जिस पर लाइब्रेरी पुलिस चौकी ने उनके फोन का पता लगाने के लिए प्रयास किया व उनका फोन ढूढकर गोपाल विनायक को सुपुर्द किया। जिस पर उन्हांेने मसूरी पुलिस की सराहना की व फोन मिलने पर पुलिस का धन्यवाद किया।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *