November 7, 2026

सेंट जॉर्ज मेले में मेधावी छात्र को एक लाख व लकी ड्रा विजेता को i10 कार मिली

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिक मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस मेले में स्कूल के छात्रों ने गायन, नृृत्य और बैंड परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। साथ ही साथ इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने बैंड परफॉर्मेंस देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
सेंट जार्ज कालेज वार्षिक मेले में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज केएस असवाल ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कालेज की सभी कक्षाओं ने रोमांचक व आकर्षक गेमस्् के स्टॉल लगाए थे। साथ ही सभी लोगों ने विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया। मेले का दिन आईसीएसई व आईएससी में सर्वोत्तम अंक पाने वाले छात्रों के लिए भी खास रहा। कालेज प्रबंधन की ओर से आईएससी में अधिकतम अंक पाने वाले अगस्त्य बैद को 1,00,000 व आईसीएसई में अधिकतम अंक पाने वाले जयंत जैन, निकुंज धंधारिया और सिद्धांत शर्मा को 75000-75000 का चैक भेंट किया गया। बिसमन कौर को भी उनके उत्कृृष्ट प्रदर्शन के लिए 25000 का चैक देकर सम्मानित किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ के बम्पर पुरस्कार थे। उसमें प्रथम पुरस्कार हुंडइ की आइटेन कार थी। जिसके भाग्यशाली विजेता कक्षा 8 के मुदित सिंघला रहे। दूसरे पुरस्कार के रूप में कक्षा 7 के रेयांश बंसल को यामहा ऐमटी मिली। आइफोन 16 प्रो कक्षा 7 के दर्श जुनेजा को मिला। चौथे पुरस्कार के रूप में कक्षा 12 के हार्दिक विजयवर्गिया को होंडा एक्टीवा, पाँचवंे पुरस्कार के रूप में कक्षा 9 के अव्यान टोडी को सैमसंग टीवी, छठे पुरस्कार के रूप में कक्षा 6 के यर्डन तमांग को एचपी का लैपटॉप, सातवें पुरस्कार के रूप में कक्षा 12 के काव्यांश चौधरी को कैनन कैमरा, आठवें पुरस्कार के रूप में कक्षा 11 के नैतिक को एप्पल का आइपैड, नवंे पुरस्कार के रूप में कक्षा 8 के प्रज्ञान अग्रवाल को सैमसंग मोबाइल प्राप्त हुआ। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ब्रदर जयासीलन ने विजेताओं को बधाई दी और मेले के सभी आयोजकों को धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयासीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिट्टो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, वरिष्ठ ब्रदर कैरेल, अभिभावक, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ब्रदर जयासीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिट्टो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, हैड अकाउंटैंट राजीव परिहार, भवनेश नेगी व स्टेट मैनेजर प्रवीन गुसाईं के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed