November 6, 2026

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।

मसूरी/ पर्यटन नगरी मसूरी में मधुबन आश्रम मुनि की रेती ऋषिकेश के तत्वाधान में चौथी बार भव्य भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो भक्त व श्रद्धालु रास्ते भर भजन कीर्तन पर नृत्य कर चलते रहे व रास्ते भर झाडू मारने के साथ ही श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सी से खींच कर पुण्य के भागीदार बने।
शुक्रवार कोभगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मसूरी के सनातन धर्म मंदिर लंढौर से निकाली गयी। रथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवान बलराम, कृष्ण व सुभद्रा की मूर्तियों की पूजा अर्चना की गई व 56 प्रकार का भोग लगाया गया। उसके बाद प्रतिमाओं को रथ पर सवार किया गया। रथयात्रा लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, शहीद स्थल व मालरोड होते हुए गांधी चौक पर लक्ष्मी नारायण मंदिर तक गयी व वहां पर पूजा अर्चना के बाद यात्रा का समापन किया गया। रथ यात्रा का रास्ते भर स्वागत किया गया व रोड के दोनों किनारे खडे श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा पर पुष्प् वर्षा की व रास्तें में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में मसूरी घूमने आये पर्यटकों ने भी भाग लिया व रथ यात्रा के दर्शन कर पुण्य के भागीदार बने व भजन कीर्तन के साथ नृत्य भी किया। इस मौके पर मधुबन आश्रम ऋषिकेश के स्वामी परमानंद दास ने बताया कि भगवान जनन्नाथ हम सब के स्वामी व मालिक है, और एक मात्र भगवान जगन्नाथ एक मात्र ऐसे भगवान है जो प्राण प्रतिष्ठा के बाद बाहर निकलते हैं, जो लोग भगवान जगन्नाथ के रथ का रस्सा खींचता है, उन्हें अपार अन्न की प्राप्ति होती है स्कंद पुराण में लिखा है कि जो रस्सा खींचने के साथ भगवान की सेवा करता है उसका इस संसार में पुनर्जन्म नहीं होता व आंनदित हो जाता है। उन्हांने कहा कि रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ी आस्था है, यह हरिनाम की शक्ति है कि बच्चा, बूढा महिलाएं सभी भक्ति में लीन होकर नृत्य कर रहे है इससे उनके उत्साह का पता चलता है। इस मौके पर मधुबन आश्रम ऋषिकेश के प्रंबंधक हर्ष कौशल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, डा. मुकुल बहुगुणा, अनिल गोयल, नीरज अग्रवाल, शानू वर्मा, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, लीला कंडारी, संदीप अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, सहित मसूरी, देहरादन ऋषिकेश व अन्य स्थलों से आये श्रद्धालु मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed