November 6, 2026

बरसात के मौसम में विभागों की तैयारीयो को लेकर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में बैठक की गई।

मसूरी/ नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में बरसात के मौसम में विभागों की तैयारियों को लेकर बैठक की गई जिसमें एनएच, लोनिवि, एमडीडीए, नगर पालिका, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बरसात के मौसम को देखते हुए विभागों से जरूरी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए ताकि जनता को परेशानी न हो वहीं कहा कि इसमें कोताही न बरतें।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में बरसात में होने वाली समस्याओं व रूके हुए कार्यों पर विस्तार से पालिका सभासदों ने विभागीय अधिकारियों से जानकारी हासिल की व समस्याओं से अवगत कराया ताकि बरसात के मौसम में आम जनता को परेशानी न हो। इस मोके पर सभी वार्डो के सभासदों ने जल निगम, जल संस्थान, एमडीडीए, नगर पालिका, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग व एनएच के अधिकारियों से अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया व कार्य के प्रगति की जानकारी ली। वहीं अधिकारियों ने भी सभासदों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया व कार्य प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी अधिकारियों से कार्य में कोताही न बरतने के निर्देश दिए व सभी विभागों को बरसात के मौसम में सभी छूटे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी में नालियों को लेकर सबसे अधिक समस्यायें हैं, उसकी के चलते बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभागों की संयुक्त बैठक बुलायी गई। उन्होंने कहा कि सभी सभासदों ने अपने वार्डों की समस्याओं को रखा व कहा कि हर विभाग की जिम्मेदारी बरसात से पहले तय की गई। उन्हांने कहा कि नाले चोक है कहीं पानी व अन्य लाइनों के कारण नालियां बंद हैं, कलवर्ट बंद है, कही नालों पर अतिक्रमण किया गया है, विभागों को स्पष्ठ निर्देश दिए गये कि नालियों पर पानी की लाइनों को हटाये व अतिक्रमण को हटायें ताकि शहर के पानी की निकासी की व्यवसथा सुचारू हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कई समस्याओं के जबाव नहीं दिए इससे साफ है कि अधिकारी न तो फील्ड में रहते है न कार्य करते है न समस्याओं को देखते हैं, सभासदों ने मजबूती से समस्याओं को रखा व समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की पूरी कोशिश रहती है कि सीजन से पहले सभी समस्याओं पर बैठक कर समस्याओं का निदान हो सके, लेकिन सीजन होने के कारण बैठक थोड़ी देर से हुई है लेकिन उम्मीद है कि शीघ्र विभागीय अधिकारी समस्याओं का समाधान कर जनता को निजात दिलायेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तनवीर सिंह मारवाह, अधिशासी अभियंता लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी, एई शिवराज सिंह, प्रदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अमित कुमार, एई टीएस रावत, एमडीडीए जेई अनुज पांडे व अनुराग नौटियाल, अधिशासी अभियंता जल निगम, संजीव वर्मा, एसडीओ विद्युत पंकज थपलियाल, एनएच के एई विजय कुमार, विनोद थपलियाल, रजत नेगी, अनिरूद्ध सिंह, विरेंद्र बिष्ट सहित पालिका सभासद व अधिकारी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed