November 6, 2026

नगर पालिकां कूड़ा डंपिग जोन आईडीएच की दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल, बीमारीयो का खतरा बढ़ा

नगर पालिकां कूड़ा डंपिग जोन आईडीएच की दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल, बीमारीयो का खतरा बढ़ा
मसूरी।
Devendar uniyal
मसूरी धनोल्टी बायपास मार्ग पर आईडीएच
बिल्डिंग के समीप नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर में पिछले दो महीने से कूड़े का उठान नहीं हो पाया जिससे वहां पर कूड़े के ढेर खड़े हो गए हैं जिसकी दुर्गंध से वहां निवास कर रहे 42 परिवारो पर महामारी का खतरा पैदा हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यहां की दुर्गध से लक्ष्मण पुरी तक लोग परेशान है।
वही सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है , जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं व नगर पालिका की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। और इससे शहर की छवि भी देश-विदेश में धूमिल हो रही है।
पालिका आईडीएच के समीप पूरे शहर का कूड़ा एकत्रित करती है, जिसके बाद ट्रकों के मध्यम से कूडें को देहरादून भेजा जाता है। लेकिन पिछले दो माह से कूड़ा नहीं उठने से यहां पर दुर्गंध के साथ ही मक्खी और मच्छर पैदा हो गए हैं जिससे यहां निवास करने वाले लोगों को आए दिन अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन अभी तक ना तो यहां से कूड़े का उठान हो पाया है और ना ही दवाइयां का छिड़काव किया गया है। मसूरी धनोल्टी बायपास रोड पर बने एमआरएफ सेंटर से हजारों की संख्या में पर्यटक गुजरते हैं जिससे शहर की छवि भी धूमिल हो रही है यहां पर सांस लेना भी मुश्किल हो गया है यहीं नहीं यहां से उठती दुर्गंध लंक्ष्मण पुरी व लडोर बाजार तक जा रही है जिससे वहां के लोग भी परेशान है। इस संबंध में जब आईडीएच में निवास कर रहे परिवार के लोगों के साथ बातचीत की गई तो उनका दर्द देखकर उनकी आंखें नम हो गई व कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ यहां पर निवास कर रहे 42 परिवारों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लगातार दुर्गंध के बीच किस तरह यहां के लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। चुनाव के समय अक्सर नेताओं द्वारा यहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने के आश्वासन दिए जाते हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
इस बारे में स्थानीय निवासी महिला बुद्धि देवी ने कहा कि यहां पर गरीब मजदूर परिवारों के लोग रहते है जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है, लगातार परिवारों के लोग बीमार हो रहे है, चुनाव के समय सभी वोट मांगने आये लेकिन अब सभी ने मुंह फेर दिया है व लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया है। मीना देवी व फाल्गुनी देवी ने कहाकि वह दिन भर दरवाजे बंद रखते हैं दरवाजा खोलने पर दुर्गध आने से बीमार हो रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। तीन माह से क्षेत्र से कूडा नहीं उठाया गया है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने कहा कि आईडीएच से लगातार कूड़ा उठाया जा रहा है, जिस कूड़े से दुर्गध आ रही है वह पिछली बोर्ड के समय का है जिसे मीथीलेन प्लांट में बिजली बनाने के लिए रखा गया था, लेकिन पिछली बोर्ड के समय एक दिन भी बिजली नहीं बनी व प्लांट बंद पड़ा है और अब लगातार उस कूडे को उठाया जा रहा है जिसमें करीब 15 दिन लग जायेंगे। वहीं दुर्गघ होने से दवा छिड़कने की क्वाटिंटी बढा दी गयी है ताकि दुर्गध कम हो सके।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed