कुलडी के सराय हीराभवन क्षेत्र में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, निवासियों में भय का व्याप्त मसूरी।
कुलडी के सराय हीराभवन क्षेत्र में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, निवासियों में भय का व्याप्त
मसूरी।
Devendra Uniyal
कुलड़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर साथ हीरा भवन सराय में पहाड़ी से पत्थ्र गिरने से वहां निवास करने वाले लोगों को खतरा पैदा हो गया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्थर गिरने से उनके आवास के दीवारों को नुकसान हुआ है व शीशे टूट गये है।
कुलड़ी क्षेत्र के हीरा भवन में पहाड़ी से लगातार बरसात होने पर पत्थर गिर रहे है व उसके उपर बड़ी पहाड़ी होने से भवन को खतरा पैदा हो गया है जिससे वहां रहने वाले निवासियों में भय का वातावरण बना है। क्षेत्रीय सभासद ने इस संबंध में पालिका व प्रशासन को अवगत कराया व उनके प्रयास से नगर प्रशासन व पालिका प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर संयुक्त निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने कहा कि सराय के हीरा भवन क्षेत्र में लैड स्लाइड हो रही है यह संपत्ति प्राइवेट है, इस भवन से जुडा पालिका का नाला है उसका उपचार पालिका द्वारा कराया जायेगा व प्राइवेट संपत्ति में हो रहे भूस्खलन के बारे में उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी को अवगत कराया जायेगा। मौके पर मौजूद नायब नाजिर धर्मानंद बिजलवाण ने कहा कि यह मामला दैवीय आपदा का है इसके बारे में एसडीएम को अवगत कराया जायेगा, ताकि इस विषय में कार्रवाई हो सके। निरीक्षण के दौरान पालिका अवर अभियंता रजत नेगी, वरिष्ठ लिपिक विनोद थपलियाल, स्थानीय मंजूद अहमद आदि मौजूद रहे।
संपादक: देव उनियाल
