स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए लगायें जा रहे हैं, इसमें किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं है एसडीओ
मसूरी।
Devendra Uniyal
प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए लायी गयी स्मार्ट मीटर योजना पर्यटन नगरी मसूरी में भी शुरू हो गयी है।
इस बारे में यू.पी.सी.एल. के एस.डी.ओ. पंकज थपलियाल ने बताया कि औपचारिक तौर पर आज से स्मार्ट मीटर लगाने कार्य शुरू किया गया है। बताया कि आज चार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। जो भी मीटर वर्तमान में उपभोक्ताओं द्वारा प्रयोग में वह सामान्य मीटर की तरह कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी भवनों पर भी स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। वहीं, उपभोक्ता खपत ओटोमेटिक बिल मोबाइल एप पर आयेंगे। पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से मीटर लगाने का किया जाएगा।
संपादक: देव उनियाल
