मसूरी में सड़कों की दुर्दशा से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, संबंधित विभाग मोन
मसूरी में सड़कों की दुर्दशा से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, संबंधित विभाग मोन
मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी में पर्यटन सीजन भी अब लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन नगर पालिका, लोक निर्माण व एनएच विभाग द्वारा शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया, जिससे शहर की अधिकांश सड़कों की दुर्दशा बनी हुई है। जिससे हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। हालाकि
लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ समय पहले सड़कों पर पैच वर्क का कार्य किया गया था जो पहली बारिश भी नहीं झेल पाया,जिससे सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ गया। बारिश से सड़कों पर रोड़ी, बजरी,मलवा आने से हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
शहर की व्यस्ततम मार्गों में से एक तिलक रोड खस्ता हाल स्थित मे है। सड़क पर लगी टाइल्स पूरी तरह से उखड़ गए हैं वह सड़क जगह-जगह से गढ़ों में तब्दील हो गई है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है अब तक कई राहगीर व दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। यही हाल न्यू मार्केट मार्ग का है यहां पर भी टाइल्स पूरी तरह से उखड़ गई है वह जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिनमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
इस बारे में स्थानीय निवासी महिपाल , विनोद,संजय सिंह,कुलानंद ने बताया कि उक्त मार्ग की दुर्दशा पिछले कई महीनो से बनी हुई है कई बार नगर पालिका से शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया जिससे ठाणे दुकानदारों के साथ ही लोगों में भारी रोष व्याप्त है। बताया कि सड़क की स्थिति ठीक ना होने से व्यापार में प्रभावित हो रहा है।
यही हाल लडोर व मसूरी देहरादून जानेवाले मुख्य मार्ग का है। यहां पर जगह-जगह गड्ढे वह सड़कों पर रेत ,बजरी आने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हआ है
वही यही हाल एमपीजी कॉलेज जाने वाले मार्ग का है यहां पर पूरी सड़क गधों में तब्दील हो गई है ।
जब की यहां से हर दिन बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ ही स्थानीय निवासी हर दिन गुजरे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधि इस पर कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है, जिससे उक्त मार्ग पर दुपहिया वाहन चलाना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है वह समय दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है कई बार बुजुर्ग लोग भी गिरकर चोटिल हो गए हैं। उन्होंने नगर पालिका से उक्त मार्गों को अति शीघ्र ठीक करने की माग की है।
वही मसूरी देहरादून मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं जो दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं खासकर बारिश के दिनों में गढ़ों के अंदर पानी भरने से गहराई का पता नहीं चल पाता जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ गया है।
संपादक: देव उनियाल
