March 7, 2026

दीन दयाल पार्क के झूलों की मरम्मत करने व नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने को ज्ञापन दिया
मसूरी
Devendra Uniyal
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर मांग की कि लंढौर बाजार स्थित प. दीन दयाल पार्क में टूट गये झूलों को ठीक कराया जाय वहीं लंढौर के नजूल की भूमि को फ्री होल्ड किया जाय।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में लंढौर बाजार के दुकानदारों ने एमडीडीए कार्यालय जाकर अवर अभियंता अनुराग नौटियाल के माध्यम से अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता को ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि छह माह पूर्व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पार्क का निर्माण लंढौर बाजार, मसूरी में किया गया था, परंतु बहुत ही अफसोस के साथ अवगत कराया गया कि पार्क के अधिकांश झूले टूट चुके हैं और उपयोग में आने लायक नहीं रहे हैं। जिसके कारण बच्चों और युवाओं में मायूसी है, बाजार के व्यापारी चिंतित हैं और हमें इस बात पर हैरानी है की मात्र छह माह के भीतर पार्क की ये दुर्दशा हो गयी है। पार्क में प्रकाश व्यवस्था भी सुचारू ना होने से महिला और बुजुर्गों का बैठना मुश्किल है। मांग की गई कि जल्द से जल्द दीन दयाल उपाध्याय पार्क का रखरखाव सुचारू रखें जिससे की मसूरी के सभी नागरिकों और पर्यटकों को इसका लाभ मिल सके। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि लंढौर बाजार में अनेक नजूल भूमि व भवन हैं, जिनका फ्री होल्ड होना अनिवार्य है, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की तरफ से इस ओर कोई प्रयास नहीं किए गये। व लोग देहरादून का चक्कर लगाकर थक रहे है लेकिन सफलता नहीं मिल रही। मांग की गई कि जल्द से जल्द नजूल हेतु एक शिविर लगवायें ताकि अधिक से अधिक नजूल भूमि स्वामियों को इसका लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, रवि गोयल, राकेश कुमार, त्रिलोचन सिंह, राशिद खान, आदि थे

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *