कार अनियंत्रित होकर ऊपर वाली सड़क से नीचे वाली सड़क पर गिरी, दो घायल
मसूरी।
Devendra Uniyal
रविवार को मसूरी केम्प्टी मार्ग पर ज़ीरो प्वाइंट के निकट एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी जिसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।
इस बारे में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि ज़ीरो प्वाइंट के पास वाहन संख्या DL2CBE7392 जिसमें दिल्ली निवासी दो व्यक्ति सवार थे ।
कार अनियंत्रित होकर ऊपरी रोड से नीचे की रोड पर गिर गई जिसमें दोनों घायल हो गए जिनको अस्पताल भेजा गया।
बताया की कार में दीपक निमेश पुत्र संजय सिंह ,हरनान पुत्र मौ.जलील निवासी A/130गली न.,5 कविनगर दिल्ली सवार थे। जिनको हल्की चोटें आई है
संपादक: देव उनियाल
