November 6, 2026

सेंट जार्ज कालेज अंर्तसदनीय नाटय प्रतियोगिता में गेटलीज हाउस ने बाजी मारी
मसूरी।

Devendra Uniyal
सेंट जाॅर्ज काॅलेज मसूरी में दो दिवसीय अंतर्सदनीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लेखिका रूपा सोनी रहीं। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि को पौधा व स्कूल का स्मृृति-चिह््न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पाकर गेटलीज सदन प्रथम स्थान पर रहा।
इस प्रतियोगिता में पहले दिन गेटलीज़ सदन ने ‘डक सूप’ व मार्थिन्स सदन ने ‘व्हाट हैपन्ड टू जोनस्’ का उत्कृष्ट मंचन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलिन्स सदन व टेपसल्स सदन के कलाकारों का दबदबा रहा। कलिन्स सदन ने ‘चार्लिज आंट’, व टेपसल्स सदन ने ‘ऐंटोनी एंड क्लीयोपैट्रा’ का भव्य मंचन किया। प्रतियोगिता के अनुभवी निर्णायक मंडल में वीना कालिया, मंजू शर्मा, सीमा सिद्धवानी व लक्षिका पांडे रहीं। प्रतियोगिता में कलिन्स सदन ने सबसे अधिक अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गेटलीज़ सदन को उपविजेता घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ नायक का खिताब युवराज छाबड़ा को मिला। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कृष्णा भट्ट व रूबेन पासी व तृृतीय स्थान पर क्रिस्टोफर डिसूजा रहे। कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि रंगमंचकर्मी, निर्देशक व नन्हीं दुनिया के संस्थापक आलोक उल्फत रहे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को कहा कि वे सेंट जाॅर्ज काॅलेज में आकर अभिभूत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने कँवलजीत सिंह व रवि वासवानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि यहाँ आने से पूर्व उन्होंने कँवलजीत सिंह जी से बात की। जिसकी क्लीपिंग भी उन्होंने पूरे सभागार में दिखाई। जिसमें वे बहुत भावुक नज़र आए और सभी विद्यार्थियों को अपना आशीष व शुभकामनाएँ दीं। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का स्वर्णिम अवसर मिलता है। ऐसी प्रतियोगिताएँ उनका करियर निर्धारित करने में मील का पत्थर साबित होती हैं व उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा आज जबकि पूरा विश्व युुद्ध की कगार पर खड़ा है छात्रावासीय विद्यालय इस प्रकार के कार्यक्रम करवाकर विभिन्नता में एकता को बढ़ावा देते है। सेंट जाॅर्ज काॅलेज इस मार्ग पर निरंतर प्रयासरत है। आलोक स्वयं नन्हीं दुनिया के द्वारा वंचित बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ब्रदर जयासीलन ने मुख्य अतिथि, निणार्यक मंडल, अतिथि विद्यालयों के छात्रों और अध्यापकों को उनका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता सदनों को भी बधाई दी। इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयासीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, व अन्य विद्यालयों एवं सेटजार्ज के शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे। सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयासीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, कल्चरल को-आॅर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में इस दो दिवसीय अंतर्सदनीय नाट्य प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed