मसूरी धनोल्टी बाईपास मार्ग पर भूस्खलन होने से मार्ग 1 घंटे रहा बाधित
मसूरी धनोल्टी बाईपास मार्ग पर भूस्खलन होने से मार्ग 1 घंटे रहा बाधित

मसूरी।
Devendra uniyal
लगातार हो रही बारिश के चलते गुरूराम राय स्कूल के नीचे एनएच 707ए पर भूस्खलन हो गया जिसमें पहाड़ी का एक हिस्सा पेडों सहित रोड पर गिर गया जिससे रोड़ बाधित हो गयी।
सूचना पर एनएच ने मौके पर जेसीबी भेजी व एक घंटे की मशक्कत के बाद रोड पर यातायात सुचारू किया।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई लोगो को काफी देर तक मार्ग खुलने की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
मंगलवार को बारिश के चलते मसूरी धनोल्टी बाईपास गुरूरामराय लक्षमण पुरी के नीचे पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर सड़क पर आ गया जिसमें पेड़ भी आ गये। रोड बंद होने से रोड के दोनों ओर वाहनों की ंलबी कतार लग गयी। सूचना पर एनएच ने जेसीबी भेजी व एक घंटे में रोड खोल कर यातायात सुचारू कर दिया गया। इस बारे में एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि एनएच 707ए लक्षमणी पुरी के समीप बंद होने की सूचना पर तत्काल मौके पर जेसीबी को भेजा गया व एक घंटे के अंतराल में रोड को खोल दिया।
संपादक: देव उनियाल
