June 21, 2026

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ देहरादून पहुंची

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ देहरादून पहुंची

मसूरी।
Devendra Uniyal

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। जहां से वह देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हो गई। इस दौरान
एयरपोर्ट पर उनके कुछ प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया जिसके बाद उन्होंने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई जिस पर वह कुछ देर उनके साथ रुकने के पश्चात देहरादून के लिए रवाना हो गई।
बतादे की बुधवार शाम 4:45 पर दोनों अभिनेत्री देहरादून हवाई अड्डे पर पहुंची जहां पर प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया और उन्होंने अभिनेत्री के साथ सेल्फी खिंचवा ली।
इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। कुछ देर एयरपोर्ट के बाहर रुकने के पश्चात अभिनेत्री अपनी बहन के साथ देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे किसी निजी काम से देहरादून आ रखी हैं और यहां से वे मसूरी भी जा सकती हैं।