बारिश से माल रोड पर जलभराव,शहर की अधिकांश नालियां चोक, सड़कों पर नदी की तरह बह रहा गंदा पानी,लोगों को हो रही भारी परेशानी
बारिश से माल रोड पर जलभराव,शहर की अधिकांश नालियां चोक, सड़कों पर नदी की तरह बह रहा गंदा पानी,लोगों को हो रही भारी परेशानी


मसूरी।
Devendra Uniyal
गुरुवार को पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया । भारी बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। बारिश के चलते सड़कों पर तेज बहाव के साथ पानी बहने से पैदल चलने वालों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान नगर पालिका की अधिकांश नालियो के चोक होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को और भी ज्यादा परेशानीयो का सामना करना पड़ा। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से शहर की चोक हुई नालियों की मरमत करने की मांग की है जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर न बहे।
वही माल रोड पर जगह-जगह पानी भरने से माल रोड तालाब की तरह नजर आने लगी जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों व दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस बारे में स्थानीय निवासी राकेश, सुनील सिंह ने बताया कि जब से माल रोड पर शिवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया तब से माल रोड पर जल भराव हो रहा है जिससे हर दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की निकासी की व्यवस्था न होने से माल रोड पर इस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं पहले माल रोड पर कभी भी पानी नहीं रूकता था उन्होंने संबंधीत विभाग की कार्य शैली पर सवाल आते हुए कहा कि विभाग द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य किया गया है इसकी जांच की जानी चाहिए।
कहा की विभागों का खामियाजा आम आदमी को भुगतना ना पड़ रहा है और देश विदेश में भी इसका एक गलत मैसेज जा रहा है। क्योंकि मसूरी की ऐतिहासिक माल रोड देश-विदेश में अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाती है।
संपादक: देव उनियाल
