March 7, 2026

शहर की अधिकांश सड़कों की दुर्दशा से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, संबंधित विभाग मोन

0

शहर की अधिकांश सड़कों की दुर्दशा से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, संबंधित विभाग मोन


मसूरी।
Devendra Uniyal

मसूरी में पर्यटन सीजन भी अब लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन नगर पालिका, लोक निर्माण व एनएच विभाग के अंतर्गत आने वाली अधिकांश सड़के अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही हैं, जिससे हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

वही शहर की ऐतिहासिक माल रोड पर भी जगह-जगह जलभराव हो रहा है जिससे पैदल चलने वालों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
करोड रुपए की लागत से एमडीडीए द्वारा माल रोड के सौंदर्य करण व सुधारीकरण का कार्य किया गया था।
लेकिन जब से माल रोड पर सीवर लाइन बछाने का कार्य किया गया तब से पूरी माल रोड पर जलभरा हो रहा है, लेकिन विभागों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। जिसका खामीयाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।
वही यही हाल मसूरी देहरादून मार्ग का भी है, यहां पर सड़को पर पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ समय पहले सड़कों पर पैच वर्क का कार्य किया गया था लेकिन वह पहली बारिश भी नहीं झेल पाया।
वही बारिश से सड़कों पर रोड़ी, बजरी, पत्थर मलवा आने से हर समय दुर्घटनाओं का खतरा पैदा हो गया है। जबकि उक्त मार्ग से हर दिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं।
यही हाल मसूरी धनोल्टी बायपास मार्ग का है, यहां पर भी सड़कों में जगह-जगह गड्ढे ,रेत ,बजरी व पत्थरो से दुर्घटनाओं का खतरा बना हआ है।
यही हाल बारह कैंची से एमपीजी कॉलेज जाने वाले सम्पर्क मार्ग का है यहां पर पूरी सड़क गढ़ों में तब्दील हो गई है, जिसपर दुपहिया वाहन चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
जबकि उक्त मार्ग से हर दिन बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ ही स्थानीय निवासी हर दिन गुजरे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधि इस पर कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है, जिससे उक्त मार्ग पर हर दिन दुर्घटनाओं के होने का खतरा बना हुआ है।
कई बार दुपहिया वाहन चालक वह राहगीर गिरकर चोटिल भी हो गए हैं।
इस बारे में स्थानीय निवासी गोविंद, शोभन सिंह नहीं बताया कि उक्त मार्ग की हालत बहुत खराब है। सड़कों पर पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। बताया की कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो गए हैं, लेकिन नगर पालिका इस दिशा में कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका से उक्त मार्ग को अति शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग ,नगर पालिका व एनएच की अधिकांश सड़को की दुर्दशा होने से जहां हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है ।वही देश-विदेश मसूरी घूमने आए पर्यटकों भी इसका गलत मैसेज लेकर जा रहे हैं। जिससे शहर की छवि भी धूमिल हो रही है।
इस बारे में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि माल रोड पर पहले कभी भी जल भराव नहीं होता था लेकिन जब से माल रोड का सौंदर्य करण, उच्चीकरण व सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया तब से माल रोड पर जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो गई है जिससे आम आदमी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने संबंधित विभागों से नालियों को खोलने वह जिन जगहों पर नालियों के ऊपर अवैध कब्जे हुए हैं उन पर कार्यवाही करने की माग की है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराएंगे वह निवेदन करेंगे की जल्दी ही सभी सबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक कर मसूरी की समस्या के समाधान के लिए निर्देशित करें ताकि उक्त समस्या का समाधान हो सके।
वहीं उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों व संपर्क मार्गों की दुर्दशा बनी हुई है। सड़कों पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से सड़कों की मरम्मत करने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *