November 9, 2026

नगर पालिका परिषद मसूरी ने स्वच्छता में ऐतिहासिक उपलब्धि, प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया

मसूरी।
Devendra Uniyal

नगर पालिका परिषद मसूरी ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नगर पालिका श्रेणी में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल कर नगर का गौरव बढाया है। उस उपलब्धि से पालिका में खुशी की लहर है व इस उपलब्घि को जनता के सहयोग व स्व्च्छता कर्मियों की मेहनत का परिणाम बताया है।
नगर पालिका मसूरी को स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है इस उपलब्धि से नगर का गौरव बढा है इससे नगर पालिका परिषद में खुशी का माहौल है,। वहींमसूरी ने उत्तराखंड राज्य के सभी निकायों में ओवरऑल रैंकिग में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। जिसमें लाल कुआं ने पहला व रूद्रपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस बारे में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सम्मान नगर की योजनाबद्ध सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा जन सहयोग से संभव हुआ है। नगर पालिका परिषद मसूरी की इस सफलता का श्रेय समस्त नागरिकों, सफाई मित्रों अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सहयोगी संस्थाओं को देती है। जिनके निरंतर प्रयास और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद मसूरी भविष्य में भी इसी समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करती रहेगी। इस उपलब्धि पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि प्रदेश की नगर पालिकाओं में मसूरी का प्रथम आना निश्चित गौरव की बात है, इस उपलब्धि के लिए शहर की जनता का सहयोग, स्वच्छता कर्मियों का समर्पण व कड़ी मेहनत, सहित सहयोगी संस्थाओं का सहयोग व अधिकारियों की कार्य कुशलता को जाता है। उन्होने कहा कि आगामी समय में पालिका इस रैकिंग को बनाये रखने के लिए पूरा प्रयास करेगी व आने वाले समय में नगर निकायों में भी प्रथम स्थान के लिए कार्य करेगी।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed