November 7, 2026

जितना इंद्रियां को नियंत्रित में रखेंगे उतना की जीवन में आगे बढे़गे

????????????????????????????????????

मसूरी।
Devender uniyal

सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में वर्ष 2025 के लिए ‘कौनफ्लूऐंशियल’ सीरीज़ के चौथे वक्तव्य का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता कनैक्ट के फाउंडर करन बिंदलिश व को-फाउंडर मेहर वालिया बिंदलिश ने पावर ऑफ माइडसेट अंडर प्रेशर पर बोलते हुए छात्रों को क्रोध व प्रेम पर नियंत्रण करने का आहवान किया।
शनिवार को सेंट जार्ज कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि करन बिंदलिश व मेहर वालिया बिंदलिश को पौधा व स्कूल का स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। इसके बाद स्कूल क्वायर ने एक मधुर गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता करन बिंदलिश ने छात्रों को अपने संबोधन में पावर ऑफ माइंडसेट अंडर प्रेशर के विषय में बताया। उन्होंने छात्रों को किशोरावस्था की चुनौतियों-मुख्यतः सकारात्मक व नकारात्मक व्यक्तित्व की पहचान के बारे में विस्तृत विवरण दिया। इस अवस्था में उत्पन्न होने वाले भावों जैसे क्रोध और प्रेम को नियंत्रित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा जितना हम अपनी पाँचों इंद्रियों को नियंत्रित रखेंगे उतना ही हम जीवन में आगे बढ़ेंगे। क्रोध जो कि एक नकारात्मक भाव है, वह मनुष्य को बाह्य व आंतरिक दोनों रूपों में क्षति पहुँचाता है। अपने क्रोध को नियंत्रण न कर सकने की स्थिति में अपने विश्वसनीय मित्रों, माता-पिता, गुरुजनों या अपने-आप से बात करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति को या तो स्वीकार करें या बदलें। दूसरों का क्रोध शांत करने के लिए तुरंत माफ़ी माँगकर विनम्रता का परिचय दें। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के भी संतोषजनक उत्तर दिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र कुशल प्रतीक ने करन बिंदलिश व मेहर वालिया बिंदलिश को उनके कीमती समय व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयासीलन, सुपीरियर एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, भवनेश नेगी, मार्क गौनसाल्विस, पी॰ डी॰ जायसवाल, जूलियाना डिसूज़ा, स्टॉर्मी हज़ारिका, गीतिका खन्ना, पल्लवी गोयल, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed