November 8, 2026

जिलाधिकारी ने की पत्रकारों से वार्तालाप

जिलाधिकारी ने की पत्रकारों से वार्तालाप
19 July devender uniyal

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से संवाद करते हुए जनहित के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शासन की योजनाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीतियों को लेकर स्पष्ट और पारदर्शी दृष्टिकोण साझा किया।

इस संवाद कार्यक्रम में सामाजिक योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं और जवाबदेही आधारित प्रशासन जैसे विषय केंद्र में रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और पारदर्शिता के माध्यम से जनविश्वास अर्जित करना है।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि उन्होंने अब तक पाँच मामलों में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर कार्रवाई सुनिश्चित की है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर शिकायतें सामने आने के बाद उन्होंने सतर्कता विभाग से संपर्क कर आवश्यक कदम उठाए हैं।

बंसल ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें संबंधित विभागों में विधिवत दर्ज कराएं ताकि प्रशासन समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी ज़मीन का स्वयं प्रबंधन करें और सतर्क रहें। “जागरूक नागरिक ही सशक्त प्रशासन की नींव हैं। इस संदर्भ में उन्होंने राजस्व विभाग को भी निर्देश दिए कि भूमि से जुड़ी शिकायतों का समाधान पारदर्शी और शीघ्रतापूर्वक हो।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी के वक्तव्यों से यह स्पष्ट हुआ कि वे न केवल विभागीय कार्यों में गहराई से जुड़े हैं, बल्कि जनसरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता में रखते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के विरुद्ध प्रशासन सतर्क है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसंवाद को निरंतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को यह विश्वास होना चाहिए कि उनकी आवाज़ सुनी जा रही है और प्रशासन उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने जिलाधिकारी सविन बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट किया व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा व कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, मौ. असद, पंकज भट्ट, योगेश रतूड़ी, दीपक बढ़थ्वाल, किशोर रावत के साथ जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी व कई पत्रकार मौजूद थे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed