March 7, 2026

नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली

0

नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली
मसूरी।
Devender uniyal

नाग देवता मंदिर समिति के तत्वाधान में भट्टा गांव से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें क्यारकुली भट्टा गांव से आसपास के निवासियों ने प्रतिभाग किया। कलश यात्रा सुबह लगभग 9:00 बजे भट्टा गांव से शुरू हुई जो की सड़क मार्ग से होते हुए मसूरी झील, गज्जी बैंड होते हुए कार्ट मकंजी रोड स्थित नाग मंदिर पहुंची। जहां पर बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य व दिव्य आयोजन किया जा रहा है कलश यात्रा में शामिल महिलाओं, पुरुषों, युवाओं व बच्चों द्वारा अपने ईष्ट देव भगवान नागराज की जयकारे लगाते हुए पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नाग देवता मंदिर समिति के सचिव सुधांशु रावत ने बताया कि विगत कई वर्षों से पवित्र सावन मास में नाग मंदिर समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भीम सिंह रावत, अर्जुन कोटल, संतोष सिंह थापली, राकेश रावत, आशीष रावत, हिम्मत थापली, अजय जदवाण, धीरज रावत, शमशेर सिंह रावत, दीपांशु ठाकुर, प्रीतम जदवाण सहित सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति, पुरुष, युवा शामिल रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *