March 7, 2026

पुराने टिहरी बस स्टैण्ड के समीप फिर मलवा आने से रोड बंद, जेसीबी लगा कर खोला गया

0

पुराने टिहरी बस स्टैण्ड के समीप फिर मलवा आने से रोड बंद, जेसीबी लगा कर खोला गया


मसूरी।
Devendra uniyal

लगातार बारिश होने से पुराने टिहरी बस स्टैण्ड के समीप एक बार फिर मलवा आने से रोड तीन घंटे से अधिक समय तक बंद रही। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी के माध्यम से मार्ग से मलवा हटा कर यातायात सुचारू किया।
विगत दिनों भी इसी स्थान पर भूस्खल हुआ था व तब पेड़ भी गिर गया था लेकिन गत रात्रि भारी बारिश के चलते सुबह एक बार फिर पहाड़ी से मलवा रोड पर आ गया जिससे मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई व उन्हें कई किमी का चक्कर काट कर एनएएच से होकर स्कूल जाना पड़ा वहीं आने जाने वाहनों को भी इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियांता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सुबह रोड बंद हो गया था सूचना मिलने पर जेसीबी भेंजी गयी व सुबह दस बजे तक मार्ग को खोल दिया गया। उन्होने यह भी कहा कि रोड पर मलवा किसी निजी संपत्ति से आ रहा है उनके स्वामी को नोटिस भेजा जायेगा ताकि वे इसका प्रबंध कर सके।
वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते माल रोड पर पानी भर गया जिससे पूरी माल रोड तालाब की तरह नजर आने लगी जिसमें दुपहिया वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान पानी में दुपहिया वाहन आधे आधे डूबते हुए नजर आए। पैदल चलने वाले सड़क की रेलिंग पड़कर सड़क को पार करते हुए नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चो को उठानी पड़ी। इस बारे में स्थानीयन निवासी रमेश पवार, सुरजन सिंह ने बताया कि करोड़ों रुपए से माल रोड का सुधरीकरण व सौंदर्य करण का कार्य किया गया था। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा पानी की निकासी के कोई प्रबंध नहीं किया गया। जिससे माल रोड पर जल भराव हो रहा है। जिसका खामीयाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *