November 8, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बीर सिंह चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की

मसूरी।
Devendra Uniyal

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुवाखोली और छमरौली ग्राम पंचायत में जनसभाओं को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारी बारिश के बावजूद भी सुवाखोली और छमरौली ग्राम पंचायत में पहुंचकर 25 अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बीर सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बीर सिंह चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और राज्य सरकार भी इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है।मंत्री जोशी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका स्थानीय विकास में अहम होती है और ऐसे में यह आवश्यक है कि एक योग्य और जनसेवी व्यक्ति को जनता समर्थन दे। उन्होंने बीर सिंह चौहान को जमीनी स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता बताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए पंचायत चुनावों में भाजपा भारी मतों से विजयी बनाएगी। इस अवसर पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी बीर सिंह चौहान, शमशेर सिंह पुंडीर, डिगम्बर चौहान, निवर्तमान प्रधान रोशनलाल, श्याम लाल, अनुज कौशल, इतवार सिंह रमोला, राजपाल, राम सिंह, मोहन सिंह नेगी, निवर्तमान प्रधान नरेंद्र जवाडी, कृपाल सिंह, राजेंद्र चौहान, रमेश चमोली, अजय काला, अंबिका भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed