स्मृति रावत के सिर सजा मिस उत्तराखंड-2025 का ताज मसूरी
स्मृति रावत के सिर सजा मिस उत्तराखंड-2025 का ताज
मसूरी 
Devendra Uniyal
राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित हयात सेंट्रिक में सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मिस उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रेदश की 39 प्रतिभागियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। तीन राउंड में सजे इस इवेंट में प्रतिभागियों ने डिजाइनर ड्रेसेस में रैंप पर जलवा बिखेरा और निर्णायकों के कठिन सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। अंत में मिस उत्तराखंड और रनरअप की घोषणा हुई।इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिस उत्तराखंड-2025 का ताज स्मृति रावत को पहनाया गया, जबकि वैष्णवी लोहानी फर्स्ट रनरअप, आंचल फर्स्वाण सेकंड रनरअप, प्रिंसिया चुफाल थर्ड रनरअप और अंबिका रावत फोर्थ रनरअप रहीं।
गौरतब है कि मिसउत्तराखंड2025 का खिताब जीतने वाली स्मृति रावत मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के चौंदकोट क्षेत्र के गजेरा गांव की रहने वाली हैं। स्मृति के पिता विनोद सिंह रावत भारतीय सेना में सेवारत हैं, जबकि माता आशा रावत गृहणी हैं।
इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता का सीधा टाईअप ‘मिस एशियाटिक इंडिया’ से हुआ है, जिससे विजेताओं को राष्ट्रीय मंच पर जाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। सह-निर्देशक राजीव मित्तल ने बताया कि विजेता को ‘फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड’ में डायरेक्ट एंट्री दी जाएगी।मुख्य अतिथि के रूप में डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अंजुम अग्रवाल मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि “ऐसे मंच युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।
संपादक: देव उनियाल
