March 7, 2026

महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व मसूरी

0

महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व
मसूरी
Devendra Uniyal
महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने तीज पर्व पर उत्सव का आयोजन किया। सर्कुलर रोड पर आयोजित कार्यक्रम खुले में किया गया व बारिश के बावजूद महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आयी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया व महिलाओ ने सावन का झूला झूला।
महिला कांग्रेस तीज उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बारिश के बावजूद प्रतिभाग किया। इस मौके पर महिलाएं पूरे श्रृंगार के साथ सजधज कर आयी व कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सावन से जुडे गीतों के साथ ही महिलाओं ने नृत्य व गीत गाये व पूरे उत्साह के साथ झूमते हुए तीज का उत्सव मनाया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि हर वर्ष तीज का उत्सव आयोजित किया जाता है इस बार उत्सव खुले में किया गया लेकिन बारिश होने के बाद भी महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गयी। कहा कि यह पर्व महिलाओ के लिए महत्वपूर्ण होता है जो माता पार्वती के कठिन तपस्या के बाद शिव को प्राप्त करने के लिए मनाया जाता है इसमें महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु की कामनाए करती है। उन्होंने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बारिश के बाद भी पूरे उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। इस मौके पर कविता, सोनिया, उमा, भारती, नीलम, रूचि, कुशला, गजरा, दीपा, सोनम संगीता, सुमन व थैकू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *