हिमवंत महिला समूह ने मनाई हरियाली तीज
हिमवंत महिला समूह ने मनाई हरियाली तीज

मसूरीl
Devendra uniyal
हरियाली तीज पर्व पर हिमवंत महिला समूह के तत्वाधान में माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित तीज पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं के साथ ही पर्यटकों ने हिंदी ,गढ़वाली ,पंजाबी गांनों धुन पर जमकर नृत्य किया।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में तीस वर्ग आयु में नेहा पडियार, आयु वर्ग पचास में सुषमा रावत, विशेष आयु वर्ग पचास साल में माया चौहान को चुना गया।
इस मौके पर निर्णायक मंडल में शशी रावत, नमिता कुमाई, रश्मि सिंह, मालती रावत रही।
इस मौके पर लीला कंडारी,सीता पंवार, मीना पंवार, पुष्प पुंडीर, मनीषा रोहिला,सुनिता नेगी, राधा आनंद,सोनी,सुमन खरोला सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा पडियार ने किया।
संपादक: देव उनियाल
