March 7, 2026

वाइनबर्ग ने यूनाइटेड, नवचेतन ने सेंटजार्ज को हरा कर फाइनल में किया प्रवेश

0

वाइनबर्ग ने यूनाइटेड, नवचेतन ने सेंटजार्ज को हरा कर फाइनल में किया प्रवेश

मसूरी।
Devender uniyal
सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 52वी द सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के बारहवें दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में वायनबर्ग एलन स्कूल (ए) ने मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 5-4 से हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में नवचेतन स्पोर्टस क्लब ने सेंट जॉर्ज कॉलेज (ए) को 6-5 से हराया। 52वे द सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वायनबर्ग एलन स्कूल (ए) और नवचेतन स्पोर्टस क्लब के बीच गुरुवार, 14 अगस्त को प्रातः 10ः30 बजे खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पुष्कर सिंह गुंसाई, दीपक रावत, प्रशांत बिष्ट, मिलन क्षेत्री व अभिरूचि गुरुंग ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार भुवनेश नेगी व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *