March 7, 2026

आईटीबीपी अकादमी में किया गया हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

0

आईटीबीपी अकादमी में किया गया हर घर तिरंगा रैली का आयोजन


मसूरी l
Devendra Uniyal

आईटीबीपी अकादमी मसूरी में हर घर तिरंगा यात्रा की रैली एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें अकादमी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व हिमवीर जवानों ने प्रतिभाग किया।
इस बारे में
अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र पाल सिंह भंडारी ने बताया कि रैली का शुभारम्भ आईटीबीपी के निदेशक गिरीश चंद्र उपाध्याय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस कार्यक्रम मे सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एंव हिमवीर जवानो ने हाथ में तिरंगा थामकर स्थानीय जनता को देशभक्ति एंव देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। यह रैली अकादमी परिसर एंव आसपास के क्षेत्र से निकली गई जिसमे हिमवीरों ने ‘वन्दे मात्रम’ एंव ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाकर वातावरण को देशभक्ति पूर्ण बना दिया।
‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक संपूर्ण भारत में मनाया जाना है जिसके तहत रैली, साईकिल रैली एंव बाईक रैली का आयोजन कर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना मुख्य उद्देश्य है।
यह आयोजन न केवल स्थानीय जनता, समाज और सुरक्षा बलों के बीच सेतु का कार्य करेगा बल्कि एक सद्भावपूर्ण देशभक्ति का माहौल तैयार करेगा।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *