November 8, 2026

आईटीबीपी में बच्चों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधा

आईटीबीपी में बच्चों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधा

मसूरी।
Devendra Uniyal
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर बल के जवानों को कैंप के बच्चों ने रक्षा सूत्र बांध कर उनके प्रति अपना स्नेह व सम्मान व्यक्त किया।
आईटीबीपी अकादमी परिसर में आयोजित रक्षा बंधन पर्व पर बच्चों ने बल के जवानों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधे व बच्चों ने मिठाई खिला कर उनके सुरक्षित एंव सुखमय जीवन की कामना की। जवानों ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सभी को रक्षा बंधन के पर्व की महत्ता के बारे में बताया गया कि रक्षा बंधन केवल भाई बहनों का पर्व नहीं बल्कि यह आपसी विश्वास, सुरक्षा, और प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है। जिसे हमारे जवान अपनी सेवाओं के माध्यम से प्रतिदिन निभाते हैं। यह आयोजन न केवल जवानों और बच्चों के बीच स्नेह का पुल बना बल्कि समाज और सुरक्षा बलों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक भी बना। राखी के पर्व पर अकादमी के निदेशक आईजी गिरीशचंद्र उपाध्याय ने भी सभी को रक्षा बंधन की बधाई दी व कहा कि यह पर्व भारतीय सांस्कृतिक विरासत का ऐसा पर्व है जो पूरे विश्व में अन्यत्र नहीं मनाया जाता। यह आपसी प्रेम, भाईचारे,भावनाओं व विश्वास का पर्व है। इस मौके पर अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी धमेंद्र सिह भंडारी सहित बल के जवान मौजूद रहे।
वहीं दूसरी पर्यटन नगरी में भी रक्षा बंधन का पर्व पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधे व आशीर्वाद लिया वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। इस पर्व को लेकर बच्चों के खासा उत्साह देखा गया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने रक्षा बंधन पर्व की सभी शहर वासियों को बधाई दी व उन्होंने रक्षा बंधन के दिन नगर बस सेवा व गोल्फकार्ट सेवा को निःशुल्क किया जिसका लाभ बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं ने उठाया।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाईबहन के पवित्र प्रेम व विश्वास का पर्व है, इस मौके पर निशुल्क बस व गोल्फकार्ट सेवा पूरे दिन जारी रही। महिलाआंे ने इस सेवा का पूरा लाभ लिया व एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए इन सेवाओं का लाभ लिया व अपने भाईयों को राखी बांधने गयी। शहर की जनता ने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की इस पहल का स्वागत किया व कहा कि रक्षा बंधन पर निशुल्क बस व गोल्फकार्ट सेवा करने की जमकर सराहना की गई।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed