March 7, 2026

शहर के अधिकांश नाले बंद होने से शहर वासियों को हो रही भारी परेशानी।

0

शहर के अधिकांश नाले बंद होने से शहर वासियों को हो रही भारी परेशानी।
मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।वही
बरसात के कारण शहर के अधिकांश नाले चोक हो गए हैं। जिससे बरसात का पानी सड़कों पर तालाब की तरह बह रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पर्यटक भी यहां से
अच्छा संदेश लेकर नहीं जा रहे हैं।
नाले खाले चोक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। पद्मीनी निवास के पास सरकारी नाले में कब्जा होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है।
इसके साथ ही भोटिया मार्केट का नाला भी पूरी तरह से बंद है जिससे बारिश होने पर सड़क पर तालाब की तरह पानी बहने लगता है जिसे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
वही माल रोड पर नाला बंद होने से सारा पानी पदमिनी निवास की ओर जा रहा है जिसके कारण होटल का मुख्य गेट झुक गया है व पुश्ता ढह गया है वहीं पानी होटल के रिसेप्शन तक जा रहा है, व बरसात में रोड पर इतना पानी हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जिससे आने वाले समय में भारी नुकसान हो सकता है लेकिन सूचना देने के बाद भी नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
लाइब्रेरी क्षेत्र में कसमंडा जाने वाले मार्ग से बरसात का पानी बहुत तेजी में रोड पर आता है व रोड के नीचे बना नाला लंबे समय से बंद होने के कारण सारा पानी पदमिनी निवास के मार्ग से जाता है, जिस कारण इस मार्ग पर बरसात में इतना पानी होता है कि कोई पैदल भी नहीं चल सकता।
इस संबंध में होटल की स्वामिनी हर्षदा वोहरा ने कहा कि कई बार नगर पालिका को कहा गया लेकिन नाला नहीं खोला गया जिसका नुकसान उनकी संपत्ति को हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब मालरोड के सौदर्यीकरण का कार्य किया गया उस समय नाला बंद कर दिया गया था जो आज तक नहीं खुला व बरसात में उनकी संपत्ति को नुकसान होता जा रहा है। इस
संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि नाला बंद होने से समस्या हो रही है, लेकिन पालिका ने विगत दिनों पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह व नायब तहसीलदार कमल राठौर को मौके पर भेजा था। कहा कि जैसे ही बरसात कम होगी नाला खोलने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *