March 7, 2026

एलन स्कूल ए ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

0

एलन स्कूल ए ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला


मसूरी।
Devendra Uniyal
जॉर्ज कॉलेज मसरी में खेले जा रहे 52 वें ‘द’ सेंट जाॅर्ज काॅलेज हेरिटेज कप (जैकी) इंविटेशनल फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एलन स्कूल ए व नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया।जिसमें वायनबर्ग एलन स्कूल (ए) ने नवचेतन स्पोर्टस क्लब को 2-0 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, मैच में पहला गोल वायनबर्ग एलन स्कूल (ए) के अयान देसाई ने 64वें मिनट में व दूसरा गोल 83वें मिनट में पसांग ने दागकर टीम को शानदार जीत दिला दी।
टूर्नामेंट में देहरादून और मसूरी के 11 स्कूलों व 15 क्लब की टीमो ने प्रतिभा किया था।
गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में
मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने
वायनबर्ग एलन स्कूल (ए) को 52 वाँ ‘द’ सेंट जाॅर्ज काॅलेज हेरिटेज कप (जैकी) इंविटेशनल फुटबाॅल टूर्नामेंट की विजेता ट्राॅफी से व नवचेतन स्पोर्टस क्लब को उपविजेता ट्राॅफी से सम्मानित किया।
उक्त प्रतियोगिता में गोल्डन बूट का खिताब सेंट जाॅर्ज काॅलेज (ए) टीम के नथैनियल को मिला।
मोस्ट प्रोमिसिंग टीम का खिताब कर्नल ब्राउन स्कूल, देहरादून की टीम को मिला।
इस मौके पर देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल
ने विजेता वह उपविजेता टीमों को बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के तनावपूर्ण वातावरण में स्वयं को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए खेलों का बहुत महत्व है। प्रतियोगिता में एक की जीत व एक की हार होती ही है, परंतु खेल को खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए और और सभी खिलाडियों में यह भाव होना चाहिए।
टूर्नामेंट में पुष्कर सिंह गुंसाई, दीपक रावत, प्रशांत बिष्ट, मिलन क्षेत्री व अभिरूचि गुरुंग ने रेफरी की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, कलम सिंह बर्थवाल, भवनेश नेगी व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *