September 19, 2026

पालिका सभासद पवन थलवाल ने बच्चों को वितरित किए ट्रैक सूट

पालिका सभासद पवन थलवाल ने बच्चों को वितरित किए ट्रैक सूट
मसूरी।
वार्ड नंबर 9 के सभासद पवन थलवाल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज
में बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए।
वह आगे भी विद्यालय को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
इस मौके पर पालिका सभासद पवन थलवाल ने बताया कि उनके द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए वह आने वाले समय में भी उनसे जितनी मदद हो सकेगी वह विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की करेंगे।
इस मौके पर स्कूल की प्रधान अध्यापिका रेखा हरपाल, अध्यापिका बिना नेगी व पूर्व पालिका सभासद अरविंद मौजूद रहे।