March 7, 2026

मसूरी में कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम से मनाया

0

मसूरी में कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम से मनाया
मसूरी।
Devendra Uniyal
भगवान कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व पर्यटन नगरी में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। इस मौके पर मसूरी के सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया जहां भक्तों ने जाकर भगवान कृष्ण के दर्शन किए व परिवार की खुशहाली की कामना कर प्रसाद चढाया। वहीं मध्य रात्रि तक मंदिरों में भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गये जिस पर देर रात्रि तक श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे रहे।
शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व पूरे उत्साह व धार्मिक पंरपराओं के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों मे श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा व शाम होते होते मंदिर में भारी भीड हो गयी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की व प्रसाद ग्रहण किया व परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था व भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां भी खासा आकर्षण का केंद्र रही। श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर, श्री राधाकृष्ण मंदिर कुलड़ी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर लाइब्रेरी, श्री सनातन धर्म मंदिर बार्लोगंज, सहित अन्य मदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के दर्शन किए व लडडू गोपाल को पालने में झुलाकर पुण्य कमाया, वहीं सभी मंदिरों में मध्यरात्रि तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन व भक्तिभाव से पूर्ण गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किए गये जिसमें श्रद्धालू मध्यरात्रि तक झूमते रहे। मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण में जन्म लेते ही भगवान कृष्ण के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे व प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। वहीं घरों में श्रद्धालुओं ने व्रत रखे व पूजा अर्चना की। कृष्ण जन्माष्ठी के दौरान पूरा शहर कृष्णभक्ति के रंगों में रंगा रहा।
इस मौके पर राधा कृष्ण मंदिर के सचिव सुरेश गोयल ने कहा कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है व शाम को विशेष कार्यक्रम का आयोजन पर भारी भीड़ उमडी है जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आंनद लिया।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *