March 7, 2026

रोटरी क्लब मसूरी ने स्कूली बच्चों के लिए अभिनव वृक्षारोपण अभियान चलाया

0

रोटरी क्लब मसूरी ने स्कूली बच्चों के लिए अभिनव वृक्षारोपण अभियान चलाया

मसूरी।
Devendra uniyal
रोटरी क्लब मसूरी ने हैप्पी वैली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चार्लविल में स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता व जिम्मेदारी की भावना को बढाने के उददेश्य से वृक्षारोपण अभियान के तहत गमलों में लगे पौधे वितरित किए।
शुक्रवार को रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के प्रेरणादायक नेतृत्व में रोटरी क्लब मसूरी ने हैप्पीवैली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों को गमलों में लगे पौधे वितरित किए। ताकि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढे व जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। इस मौके पर रोटरी क्बल की ओर से विद्यालय के 35 छात्रों को फूलों के गमले वितरित किए। प्रत्येक गमले पर छात्र का नाम और विद्यालय के नाम व्यक्तिगत रूप से अंकित किया गया था, जिससे यह पहल और भी खास व यादगार बन गई। इस मौके पर बच्चों को अवगत कराया गया कि बच्चे इन पौधों की व्यक्तिगत रूप से देखभाल करेंगे, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति स्नेह, प्रतिबद्धता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी जैसे मूल्य विकसित होंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या सीमा ढौडियाल, रोटरी क्लब की सचिव योगिता गोयल, नरेंद सहनी, शिवम अग्रवाल सहित स्कूली बच्चें व रोटरी सदस्य मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *