पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर सड़क की मरम्मत करने की मांग की
पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर सड़क की
मरम्मत करने की मांग की

मसूरी।
Devendra uniyal
नगर पालिका सभासद ने पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि कैमल बैक रोड की दुर्दशा को ध्यान में रखकर शीघ्र रोड की मरम्मत कर जनता की समस्या का समाधान कर सुविधा प्रदान की जाय।
वार्ड नबर आठ की सभासद गीता कुमाई ने अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाहा को दिए गए गए पत्र में कहा कि कैमलबैक रोड मसूरी की ऐतिहासिक रोड है जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय नागरिक पैदल भ्रमण करते हैl
वहीं इस क्षेत्र में बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन रोड की दशा बहुत खराब है जगह जगह रोड पर गढढे बने हुए हैं व पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिस पर आना जाना किसी खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि इस संबंध में कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया व बोर्ड में प्रस्ताव भी दिया साथ ही पालिका अधिशासी के शासन से रोड को ठीक कराने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन अभी तक कैमल बैक रोड की जीर्णशीर्ण दशा को सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। जिससे स्थानीय नागरिकों एंव पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व इससे मसूरी की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने पालिका प्रशासन से मांग की कि शीघ्र रोड की दशा सुधारी जाय ताकि जनता की समस्या का समाधान हो सके।
संपादक: देव उनियाल
