November 9, 2026

विरोध के बाद लोनिवि की नींद खुली मालरोड का निरीक्षण कर एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का भरोसा दिया

मसूरी।
Devendra uniyal

मालरोड की दुर्दशा पर भाजपा मसूरी मंडल के कड़े विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग की नींद जागी व मालरोड के क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर एक सप्ताह में पूरी रोड पर जहां जहां बरसात के कारण गढढे हो गये व पत्थर उखड़ गये उस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा।
मसूरी की मालरोड के क्षतिग्रस्त होने व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते भाजपा मसूरी मंडल ने कड़ा विरोध दर्ज किया जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को मसूरी पहुंचे व भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के साथ मालरोड का निरीक्षण किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यतः मालरोड ठीक है लेकिन कई स्थानों पर पत्थर उखड़ गये है, जो कि तेज ढाल होने व भारी बारिश के कारण हुआ है वहीं कई स्थानों पर लोगों द्वारा अपने कार्य के लिए रोड़ खोदी या कटिंग कर दी जाती है व पूरी मरम्मत न करने पर रोड़ क्षतिग्रस्त होने लग जाती है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त क्षेत्र का कार्य शुरू करवा दिया गया है व भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह में रोड के क्षतिग्रस्त क्षेत्र का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। हरनाम सिंह रोड के बारे में कहा कि नगर पालिका की रोड है जिसे लोनिवि को दिया गया है लेकिन वह सीसी रोड है जो बरसात में नहीं हो सकती उसे बरसात के बाद ठीक करवाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मालरोड बरसात में कई जगह क्षतिग्रस्त हो गयी व जनता द्वारा लगातार आवाज उठायी जा रही थी जिसका जानकारी मसूरी विधायक गणेश जोशी को दिया गया था। इसी का संज्ञान लेते हुए लोनिवि के अधिकारियों ने मालरोड का निरीक्षण किया वहीं चेतावनी दी गई कि अगर इस बार कार्य की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो फिर से मुख्यमंत्री व मंत्री गणेश जोशी को शिकायत की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई कोताही नहीं बरतने दी जायेगी। इस मौके पर व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, उपाध्यक्ष गुड मोहन राणा सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed