March 7, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते कैंपटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई फायरिंग, घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

0

प्रेम प्रसंग के चलते कैंपटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई फायरिंग, घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप
मसूरीl

Devendra uniyal

प्रेम प्रसंग को लेकर पर्यटक स्थल कैंपटी फाल की शांत वादियों में रविवार की सुबह एकाएक हड़कंप मच गया जब एक प्रेम प्रसंग की घटना के चलते पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष केंपटी फॉल महिपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को थाना कैंपटी की एमडीटी पर सूचना प्राप्त प्राप्त हुई की सैंजी गाँव में दो व्यक्तियों द्वारा तमचे के बल पर एक महिला को अपहरण कर ले जाया जा रहा है व फायरिंग की जा रही है l

सूचना पर थानाध्यक्ष कैम्पटी द्वारा मय हमराही फोर्स के तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुए व मौके पर घटना के सम्बन्ध मे जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि सैजी निवासी सुशील पुत्र सोबन सिंह रावत द्वारा कुछ दिन पूर्व पीड़िता से विवाह किया गया है, पीड़िता उपरोक्त का सोविर पुत्र अडीमल निवासी शरीफपुर थाना सिम्बावली जनपद हापुड उप्र) के साथ उसके घरवालों द्वारा शादी की बातचीत की गयी थी, लेकिन पीड़िता, सुशील उपरोक्त को पहले से जानती थी और इसी से विवाह करना चाहती थी. इसलिए उसके द्वारा सोबिर से शादी करने से इन्कार किया गया था, तथा सुशील उपरोक्त से माह अगस्त मे इसी सप्ताह में विवाह कर लिया था, जिस कारण सोविर द्वारा नाराजगी के कारण रविवार को अपने अन्य साथी सरदार सुखचैन सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम मुगलचक थाना व जिला तरनातरन पंजाब के साथ केम्प्टी स्थित सैंजी गाँव में आकर तमंचे के बल पर घर मे जबरन घुसकर घर में अकेली पीड़िता को तमंचे के बल पर डराकर जान से मारने की धमकी देते हुए गाँव से बाहर ले जा रहे थे, तभी गांव वालों ने शोर मचाया तथा पुलिस को सूचित किया गया व उपरोक्त सरदार सुखचैन सिंह व सोबिर आदि द्वारा तमचे से फायर करना बताया गया। तत्काल थानाध्यक्ष मय फोर्स दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ पर दोनो उपरोक्त व्यक्तियों को गाँव वालों द्वारा मारपीट कर सोबिर को घायल कर दिया जिसे घायल अवस्था मे उपचार के लिए तत्काल मसूरी चिकित्सालय भिजवाया गया तथा उसके साथी सरदार सुखचैन सिंह जो कि मौके से भाग गया था व गाँव से आगे जंगल मे छुपा था, जिसे मौके पर गाँव वालों द्वारा पकडकर मारपीट की गयी, जो घायल अवस्था मे था उसे भी तत्काल घायल अवस्था मे उप-जिला चिकित्सालय मसूरी दाखिल कराया गया। साथ ही ग्रामीणो द्वारा अन्य संदिग्धों के साथ भी मारपीट की गयी, जिनकों सुरक्षा हेतु थाने लाकर पूछताछ छानबीन की जा रही है।उक्त मामले में पीड़िता द्वारा केम्प्टी थाने में तहरीर दी गई है पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर थाना कैम्पटी पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक मसूरी मय फोर्स व थानाध्यक्ष थत्यू मय फोर्स मौके पर मौजूद थे। उपरोक्त मामले मे बीएनएस की धारा 109, 138, 333, 351 (3) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष कैम्पटी महिपाल सिंह रावत द्वारा सम्पादित की जा रही है।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *