लंढौर बजार क्षेत्र में पुश्ता ढहा, प्रशासन, पालिका अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण
लंढौर बजार क्षेत्र में पुश्ता ढहा, प्रशासन, पालिका अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण 
मसूरी। Devendra uniyal
लंढौर बाजार में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज से लगा रोड का पुश्ता बारिश के चलते ढह गया व पुश्ते के उपरी भाग में भी दरारें आ गयी जो कभी भी गिर सकता है। गनीमत रही कि जिस समय पुश्ता गिरा उस समय रोड की दीवार वाली साइड में ना तो दोपहिया वाहन खड़े थे और नाही कोई व्यक्ति खड़ा था जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई l
लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार को लंढौर बाजार में सनातन धर्म मंदिर के निकट सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज से लगा रोड का पुश्ता ढह गया जिसकी सूचना नगर प्रशासन, नगर पालिका व छावनी परिषद को दी गयी है। सूचना के बाद प्रशासन व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह व अवर अभियांता रजत नेगी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने कहा कि सरकार लगातार बारिश से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक कर रही है l
वहीं प्रशासन व पालिका भी पूरी तरह से जागरूक कर रही हैl
उन्होने कहा कि यह छावनी परिषद की भूमि है, इसमें अभी केवल पालिका मलवा हटावा देंगे व इसका इस्टीमेट बनाकर प्रशासन व छावनी परिषद को अगर उनकी परमिशन मिलेगी तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों का आह्वान कियाकि ऐसे स्थानों से दूर रहे। पुश्ता दिन में गिरा जबकि रात को यहां पर स्थानीय लोग बाइक व स्कूटियां खड़ी करते है l
वहीं स्कूली बच्चे सहित हर समय इस मार्ग पर यातायात चलता है लेकिन उठ घटना में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ l
वहीं मंदिर समिति के सदस्य संजय अग्रवाल ने कहा कि लगातार बारिश के कारण गिरने से उसमें दरारें आ गई हैं जिससे उक्त पुश्ते के
गिरने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने ने प्रशासन से मांग है कि शीघ्र रोड की मरम्मत की जाय इसके लिए छावनी परिषद सीईओ, नगर पालिका व नगर प्रशासन को सूचित कर दिया गया है इसके अलावा स्कूल के भवन के पीछे भी एक पुश्ता गिरने वाला है उसमें भी दरारें आ रखी है उसका भी अधिशासी अधिकारी से निरीक्षण करवाया गया है।
संपादक: देव उनियाल
