March 7, 2026

गोरखाली हरितालिका तीज धूमधाम से मनाई, जमकर थिरकी महिलाएं

0

गोरखाली हरितालिका तीज धूमधाम से मनाई, जमकर थिरकी महिलाएं

मसूरी।
Devendra uniyal
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधाकृष्ण मंदिर सभागार में गोरखाली महिला हरितालिका जीत उत्सव का आयोजन किया जिसमें महिलाओं ,युवाओं, बच्चों सहित पुरूषों ने नेपाली गीतो पर जमकर नृत्य किया
इस मौके पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी
कार्यक्रम में नेपाल से आये कलाकारों के गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की गई जिसे देखकर सभागार में मौजूद लोग भी झूमने के लिए मजबूर हो गएl
सोमवार को राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित गोरखाली हरितालिका तीज के मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी को तीज की बधाई दी व कहाकि यह पर्व भगवान शिव को खुश करने के लिए मां पार्वती की तपस्या सफल होने पर मनाया जाता है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मीरा सकलानी सहित अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नेपाल से आये गायकों आशमा बंजारे व मधु पडियार सहित अन्य गायकों ने अपने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांध दिया l
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को हरितालिका तीज की बधाई दी l
इस मौके पर लक्कीड्रा भी निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के जगजीत कुकरेजा ने किया। इस मौके पर तीज समिति की अध्यक्ष रियाना खत्री ने कार्यक्रम में आने पर सभी का स्वागत किया व तीज की बधाई दी l
इस मौके पर कुशाल राणा, सुरजा गिरि, चंद्रकांता थापा, लक्ष्मी आचार्य, दुर्गा देवी, बीना शाही, रूकमणी शाही, पूजा सुनार, कांति थापा, सोनाली अग्रवाल, प्रमिला नेगी, सलीम अली, राजकुमार, शिव अरोड़ा, संजय अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *