November 8, 2026

मुख्यमंत्री को पत्र देकर मसूरी की समस्याओं के समाधान की मांग की

मसूरी।
Devendra uniyal

मसूरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ता एवं लीगल सह संयोजक युवा मोर्चा भाजपा उत्तराखंड आर्यन देव उनियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की व समस्याओं के समाधान हेतु एक मांग पत्र दिया।
आर्यन देव उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में शहर की गंभीर होती समस्याओं से अवगत कराया जिसमें कहा गया कि मसूरी में नोटिफाइड क्षेत्रों में लगातार अनाधिकृत निर्माण कार्य हो रहे हैं ऐसी स्थित में स्थानीय लोग जो अपना आशियाना बनाने का प्रयास करते है उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होने अवगत कराया कि बहुमंजिलें भवन जो व्यावसायिक हित के लिए बनाये जा रहे है इससे परिस्थितिकी और स्वरूप चुनौतीपूर्ण हो गया है इन पर प्रभावी नियंत्रण किया जाना आवश्यक है। पत्र में मालरोड पर पुनर्विकास कार्य में कई व्यावहारिक कमियां है, जल निकासी प्रणाली न होने से बरसात में जल भराव हो जाता है जिससे पैदल चलने वालों व वाहन चालको को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, पत्थरों के उखडने से दुर्घटनांए हो रही है, कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन खुले हैं इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। पत्र में अवगत कराया गया कि मसूरी मे यातायात के लिए दीर्घ कालीन प्लान बनाया जाना जरूरी है, ताकि जाम से निजात मिल सके वहीं पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाय, मसूरी में खनन के लिए जो अनुमति दी जाती है उसका पूर्व में स्थल निरीक्षण किया जाना जरूरी है ताकि मसूरी की भौगोलिक परिस्थितकी को नुकसान न पहुंचे, लंढौर बाजार व कैमल बाजार रोड का संरक्षण किया जाय, जो लगातार दुर्दशा का शिकार हो रही है इसके लिए आधारभूत ढांचा बनाया जाय, सौदर्यीकरण किया जाय, की ऐसा न हो कि लंढौर बाजार केवल धनोल्टी चार दुकान जाने के लिए पासिंग जोन न बन जाय। वहीं कैमल बैक पर निर्माण सामग्री के ढेर होने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed