November 8, 2026

विजेता सरस्वती विद्यामंदिर रहा

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में देशभक्ति गीतों की रही धूम ,ओवर ऑल विजेता सरस्वती विद्यामंदिर रहा

मसूरी।
देवेंद्र उनियाल
नगर पालिका टाउन हाल में नगर पालिका के तत्वाधान में मसूरी स्पोर्टस क्लब ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर होटल एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों में जोश भर दिया। प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्राफी महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर ने जीती।
शनिवार को टाउन हाल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, नृत्य व नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पेश की l
इस मौके पर प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई थी। जिसमें सीनियर वर्ग में देशभक्ति आधारित ग्रुप सांग में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने पहला, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज ने दूसरा, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने तीसरा व आरएन भार्गव इंटर कालेज ने चौथा स्थान हासिल किया।
सीनियर देशभक्ति नृत्य नाटिका में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर ने पहला, आरएन भार्गव इंटर कालेज ने दूसरा, मसूरी गर्ल्स इटर कालेज ने तीसरा, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने चौथा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्यामंदिर ने पहला, संभोता तिब्बतन स्कूल ने दूसरा, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज ने पहला, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने दूसरा व महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह प्रतियोगिता 15 अगस्त के दिन होनी थी लेकिन भारी बारिश व अलर्ट के चलते कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सके जिसके तहत आज उक्त प्रतियोगिता का यहां पर आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतर प्रस्तुति दी ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर देशभक्ति का जज्बा भी पैदा होता हैl
इस मौके पर निर्णायक मंडल की भूमिका अमित गुप्ता, देवेंद्र उनियाल ,अनिल ने निभाईl इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन अनिल गोदियाल ने किया
मौके पर पालिका सभासद पवन थलवाल, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, रणवीर कंडारी, जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सौरभ सोनकर, सुरेश गोयल, बीएस नेगी, रफीक अहमद, अनुज तायल, जगबीर भंडारी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed