November 9, 2026

उपजिला अधिकारी ने ली रेहड़ी ,पटरी व्यवसायों की बैठक, टाउन वेंडिंग समिति का किया गठन

उपजिला अधिकारी ने ली रेहड़ी ,पटरी व्यवसायों की बैठक, टाउन वेंडिंग समिति का किया गठन

मसूरीl
देवेंद्र उनियाल
नगर पालिका मसूरी क्षेत्रांतर्गत रेहड़ी ,पटरी व्यवसायीयो को सुव्यवस्थित करने के लिए एन.ए.एस.बी.आई.के प्रतिनिधि एवं रेहड़ी पटरी व्यवसायीयो के बीच वैंडिग जोन को लेकर बैठक आहूत की गयी।
शनिवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने कहा कि टीवीसी की बैठक के दौरान माल रोड स्थित गढ़वाल मण्डल में निर्धारित स्थल से आई लव मसूरी तक सड़क के भीतरी ओर रेहडी पडी व्यवसासियों को व्यवस्थित रुप से बैठने हेतु फोर बाई फोर अस्थाई संरचना के निर्माण का निर्णय लिया गया जिसके लिए आज निविदा आमंत्रित किए जाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही उक्त स्थल को छोड़कर समस्त माल रोड को नो वेडिंग जोन घोषित किया गया। कहा कि बैठक मे मसूरी माल रोड पर पूर्व से रेहडी पटडी व्यवसाय करने वाले पात्र व्यक्तियों के सर्वे एवं चिन्हिकरण हेतु नगरपालिका परिषद मसूरी, कार्यालय उप-जिलाधिकारी, मसूरी एवं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर सर्वे किए जाने का निर्णय लिया गया, साथ ही थर्ड पार्टी से बॉयोमैट्रिक वेरिफाइड आई०डी० कार्डस बनवाये जाने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक मे उपस्थित एन.ए.एस.वी.आई. के प्रतिनिधि द्वारा बैठक मे टी०वी०एस० के संबंध मे सभी को आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा सर्वे मे पात्र व्यक्तियों के चयन पर जोर दिया तथा अपात्र व्यक्तियों को किसी भी दशा मे चयन न किए जाने हेतु कहा गया। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका तनवीर महारवा द्वारा यथाशीघ्र सर्वे का कार्य प्रारम्भ किए जाने की बात कही गई वह 15 से 20 दिनो में सर्वे का कार्य सम्पन्न कर आगामी बैठक में सर्वे मे पात्र व्यक्तियों के नामो की घोषणा किए जाने के संबंध में अवगत कराया। साथ ही प्रतिनिधि द्वारा टी.वी.सी. की हर महिने बैठक आहूत किए जाने हेतु आग्रह किया गया। सर्वे मे आधार कार्ड नंबर से लिंक होना आवश्यक,, मसूरी का एड्रेस प्रूफ, रेहडी पडी व्यवसाय करने संबंधित समस्त कागजात प्रस्तुत एवं उपलब्ध करावाए जाने आवश्यक होंगे। वहीं वेडिंग जोन निर्माण में शहर की सुन्दरता एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे जाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर तनवीर सिंह मारवाह अधिशासी अधिकारी, आशीष राजकीय उप-चिकित्सालय, कुलदीप सिंह एसआई, अनिरुद्ध सिंह चौधरी कर अधीक्षक, रजत नेगी अवर अभियन्ता, विरेन्द्र बिष्ट एसआई, कपिल शर्मा लिपिक, कमल कुमार, रजत अग्रवाल अध्यक्ष मसूरी ट्रेडर्स ऐसोसिएशन, अजय भार्गव सचिव मसूरी होटल ऐसोसिएशन, मुरारी सिंह, गीता भट्ट, अंजना ढाँडियाल, मनवर रावत, संतरी, गीता, मौ० तारिक, किशोर कुमार टम्टा, मनीष कुमार, विनिता, गीता जोशी, सरोज सहित बड़ी संख्या में पटरी व्यवसाई मौजूद रहेl

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed