November 8, 2026

मसूरी भट्टा फॉल में फंसे यात्रियों को सकुशल निकाला

मसूरी भट्टा फॉल में फंसे यात्रियों को सकुशल निकाला9
मसूरीl
Devendra Uniyal
उत्तराखंड में लगातार आ रही आपदाओं से निपटने के लिए भटटा रोपवे पर मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा गया। जिसके तहत रोपवे के रूकने के बाद आपदा से संबंधित विभागों ने रोपवे में फंसे लोगों को सकुशल निकालने व उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, फायर सहित नगर प्रशासन, विद्युत विभाग, जल संसथान ने तालमेल बनाकर बचाव कार्य का प्रदर्शन किया।
भटटा फॉल रोपवे में फंसे लोगों को निकालने के लिए किये गये मॉक ड्रिल में सभी विभागों ने आपसी तालमेल बनाकर बचाव कार्य किया। वहीं विभागों की कार्यप्रणाली को परखा गया। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि भटटा फॉल में रोपवे पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई रोपवे है, जबकि मसूरी में दो रोपवे है, इनमें आपातकालीन समय में किस प्रकार फंसे लोगों को सकुशल निकाला जाय उसका प्रदर्शन किया गया जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, फायर, लोनिवि, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने आपसी तालमेल बना कर लोगों को बचाने का प्रदर्शन कर व्यवस्थाओं को परखा । इसका उददेश्य आपात काल में किस तरह से लोगों को आपसी समन्वय से बचाया जा सके व मेडिकल की सुविधा मिल सके। इसमें आधुनिक उपकरणों का प्रयोग का सफल प्रदर्शन किया गया। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर पंकज सिह ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सभी आपसी तालमेल से किस तरह से कार्य करें उसका प्ररीक्षण किया गया। प्रदर्शन में रोपवे में फंसे लोगों को आधुनिक उपकरणों के माध्यम से सकुशल निकाला गया व मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवायी गयी। आईटीबीपी के एसआई रमेश कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य जनता में किसी भी आपदा के समय में मनोबल बढाना है ताकि उन्हें पता लग सके कि किसी भी आपदा में हमारे बल व विभाग त्वरित कार्यवाही कर लोगों को आपदा से बचा सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद के साथ ही आईटीबीपी अकादमी के पीआरओ धर्मेंद्र भंडारी, सहित एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर, पुलिस, विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर प्रशासन आदि के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed