March 7, 2026

कंग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए चंदा, सामग्री की एकत्रित

0

कंग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए चंदा, सामग्री की एकत्रित
मसूरी।
Devendra Uniyal
शहर कांग्रेस ने देश भर में बरसात के कारण आयी आपदा में पीड़ितों की मदद के लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र से आम जनता व व्यापारियों से चंदा, राशन व अन्य वस्तु एकत्र करने के लिए शहर में अभियान चलाया।
बुधवार को लंढौर टिहरी बस स्टैण्ड से आपदा पीड़ितों के लिए चंदा व सामान एकत्र करने का अभियान शुरू किया गया जो मलिंगार, लंढौर बाजार, कुलडी बाजार मालरोड तक चलाया गया। जिसमें लोगों ने अपनी श्रद्धा से धन व सामान दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा पीड़ितों के लिए यह अभियान शुरू किया है जो तीन दिन तक चलेगा, मसूरी के बाद देहरादून व पंचायत क्षेत्र में करेंगे। उन्होंने कहा कि बारिश के कहर से पूरा देश आपदाग्रस्त है लेकिन पहले उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों के लिए किया जायेगा, उन्होंने कहा कि लोग कहते है कि सरकार कुछ नहीं कर रही लेकिन हमारा मानना है कि बूंद बूंद से सागर भरता है अगर सरकार नहीं कर रही तो यह सभी का दायित्व है कि आपदा पीड़ितों की मदद की जाय। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मानवता के नाते उत्तराखंड में आपदा पीडितों की मदद करनी चाहिए। जितना भी सहयोग शहर से मिलेगा वह आपदा ग्रस्त क्षेत्र में जायेंगे व वास्तविक पीड़ितों को राहत सामग्री दी जायेगी। इस मौके पर पूर्व सभासद रमेश भंडारी, पालिका सभासद रूचिता गुप्ता, मेघ स्नेहा सिंह कंडारी, महेश चंद, गौरव गुप्ता, आरपी बडोनी, मंजू भंडारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *