November 8, 2026

भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शुरू,श्रमिकों की समस्याओं पर की जायेगी चर्चा

भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शुरू,श्रमिकों की समस्याओं पर की जायेगी चर्चा

मसूरी।
उत्तराखंड स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड व नगर पालिका शाखा के तत्वाधान में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित की गई जिसका शुभारंभ भारतीय मजदूर स्ंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने मां सरस्वती, के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कियाl
शनिवार को उदघाटन संत्र को संबोधित करते हुए उत्तर मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम ने कहा कि हर चार माह में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड की बैठक की जाती है जिसमें प्रदेश में बीएमएस से जुडे संगठनों के पदाधिकारी शामिल होते है जिसमें यूनियनों के विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहाकि वर्तमान समय में श्रम जगत में मजदूरों के सामने बडी चुनौती आ रही है जिसमें प्राइवटाइजेशन, ठेका प्रथा, एआई के माध्यम से जो नौकरियों पर चुनौती बन रही है उन सभी बातों के साथ ही श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के असंगठित क्षेत्र में बीएमएस लगातार बढ रहा है, जिसमें सिडकुल, आंगनवाडी, परिवहन, वन विभाग, आशाकार्यकत्री, सहित अन्य कई क्षेत्रों में संगठन कार्य कर रहा है। प्रदेश में संगठन कहीं भी कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन ठेका प्रथा का कड़ा विरोध करता है, प्रदेश में ठेका प्रथा लंबे समय से चल रही है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुमित सिंघल ने कहा कि बीएमएस के संघर्ष के कारण ही 25 प्रतिशत न्यूनतम वेतन बढा, संगठन प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे दस लाख श्रमिकों के हितों के लिए लड़ रहा है। इसमें हाईकोर्ट गये है जिसमें 16 सिंतंबर को निर्णय आना है। उन्होंने कहाकि ठेका प्रथा व आउट सोर्स में कार्य कर रहे कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है, कई संस्थनों में बोनस नहीं मिल रहा, भविष्य निधि नहीं है, जिसमें बीएमएम लगातार प्रयास कर रहा है। प्रदेश में एक लाख सदस्य जुडे हैं, वहीं ठेका प्रथा का कड़ा विरोध कर रहे हैं। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे व प्रस्ताव पास करेंगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मसूरी में आयोजित किए जाने पर प्रदेशभर से आये श्रमिक प्रतिनिधियों का स्वागत किया व कहा कि आपदा के समय जहां घर से निकलना कठिन हो रहा है उसके बाद यहां आना संगठन के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश के श्रमिकों के हितों पर चर्चा कर उनके समाधान का प्रयास किया जायेगा ऐसी उम्मीद करती हूं। इस मौके पर बीएमएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ऋषि पाल, पूर्व महामंत्री शेखरानंद पांडे, उत्तराखंड स्वायत्तशासी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन रावत, प्रदेश महांमत्री अरविंद पंवार, विनोद, संजय, सहित प्रदेश से आये पदाधिकारी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed