September 19, 2026

यमुना मसूरी पंपिंग पेयजल योजनाओं की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, दो दिन में समाधान के निर्देश

यमुना मसूरी पंपिंग पेयजल योजनाओं की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, दो दिन में समाधान के निर्देश
Devendra Uniyal
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल निगम द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र में जारी सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जाए।
बैठक के दौरान मंत्री ने यमुना-मसूरी पम्पिंग पेयजल योजना की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर खैरागाड़ से ग्रेविटी लाइन से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पेयजल निगम के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि अतिवृष्टि के कारण जलस्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है और गधेरे में अधिक श्राव होने से कार्य में बाधा आ रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने दो दिन के भीतर पेयजल संकट के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा, सहायक अभियंता एम.एस. मनराल उपस्थित रहे।