November 7, 2026

वैली ऑफ वर्डस् शब्दावली 8 लेखकों को करेगी सम्मानित

वैली ऑफ वर्डस् शब्दावली 8 लेखकों को करेगी
सम्मानित
मसूरीl
Devendra Uniyal
वैली ऑफ़ वर्ड्स् शब्दावली आगामी 25 व 26 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एंव कला महोत्सव में आरईसी- वीओडब्ल्यू बुक अवार्ड के तहत विभिन्न क्षेत्रों के आठ साहित्यकारों को सम्मानित करेगी।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में जानकारी देते हुए बैली ऑफ वर्डस् कार्यक्रम की निदेशक डा. तान्या सैली ने बताया कि यह अवार्ड सभी श्रेणियों हिन्दी साहित्य, इंग्लिश लिटरेचर, राइटिंग्स् फ़ॉर यंग ऐडल्टस् एवं चिल्ड्रन के विजेताओं को दिया जायेगा जिसकी घोषणा की गई।। हर वर्ष की भाँति वैली ऑफ वर्डस् के 9वें संस्करण में सर्वोत्कृष्ट साहित्य को सम्मानित करने वाले सबसे व्यापक स्वतंत्र साहित्यिक सम्मान का उत्सव मना रहा है। प्रत्येक बुक अवार्ड विजेता को 25 और 26 अक्तूबर को देहरादून में आयोजित होने वाले वीओडब्ल्यू मुख्य महोत्सव में चयनित लेखकों को एक लाख रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि 2025 अवार्ड के लिए देश भर से 75 प्रकाशकों द्वारा 600 से अधिक पुस्तकों को पुरस्कारों के लिए नामित किया गया। पुस्तकों का चयन त्रि-स्तरीय चयन प्रक्रिया द्वारा किया गया, जिसमें से शॉर्टलिस्ट एवं विजेताओं का चयन पिछले वर्ष के बुक अवार्ड विजेताओं द्वारा किया गया, जो 2025 के लिए जूरी थे। इस सूची में स्मृति रवींद्र दी वुमन हू क्लाइम्ब्ड ट्रीज, मनोज मित्ता कास्ट प्राइड, सुभाष नीरव अम्बर परियाँ, उदय प्रकाश अंतिम नींबू, डॉ. सुरेश पंत शब्दों के साथ-साथ, शबनम मिनवाला ज़ेन एवं विभा बत्रा दी छाऊ चैम्प शामिल हैं। आरईसी वीओडब्ल्यू बुक अवार्ड्स 2025 के बारे में डा. तान्या सैली ने बताया कि पिछले सालों की तरह ही इस बार भी प्रकाशकों की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही। बड़ी संख्या में पुस्तकें नामित करने वाले सभी प्रकाशकों के साथ ही सभी जूरी सदस्यों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने धैर्यपूर्वक गहन अध्ययन के बाद उत्कृष्ट कृतियों का चयन सुनिश्चित किया। इस वर्ष चुनी गई हर एक पुस्तक ऐसे विषयों को संबोधित करती हैं, जो हमें खुद को तथा हमारे आसपास की दुनिया को बेहतर समझने में मदद करते हैं। हम सभी विजेताओं से देहरादून में मिलने तथा उनके काम को यहाँ के पाठकों तक पहुँचाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने साहित्य प्रेमियों से अनुरोध है कि 25 और 26 अक्तूबर को, होटल मधुबन देहरादून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ़ वर्ड्स् शब्दावली महोत्सव के 9 वें संस्करण में सभी 8 विजेताओं के साथ होने वाले चर्चा सत्रों में भाग लें।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed