March 7, 2026

माल रोड पर फैली गंदगी से बीमारियों के फैलने की आशंका बनी

0

माल रोड पर फैली गंदगी से बीमारियों के फैलने की आशंका बनी


मसूरीl
Devendra Uniyal
माल रोड पर गढ़वाल मंडल के समीप द थ्री ऑक्स होटल के मुख्य गेट के समीप नाले में गंदगी फैली हुई है जिससे कई बीमारियों की फैलने की आशंका बनी हुई हैl
इस संबंध में होटल के मैनेजर सुंदर सिंह कंडारी ने नगर पालिका अध्यक्ष ,अधिशासी अधिकारी व उप जिला अधिकारी को पत्र देकर इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई जिससे लगातार हो रही बारिश से वहां पर कई बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है l
इस बारे में होटल के मैनेजर सुंदर सिंह कंडारी ने बताया कि होटल के मुख्य गेट पर सड़क की नाली में भारी मात्रा में मलवा वह गंदा पानी एकत्रित हो रखा है जिसकी लिखित शिकायत उनके द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और उप जिलाधिकारी को दी गई थी लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं की गईl उन्होंने बताया कि माल रोड पर इस तरह की गंदगी फैली होने से पर्यटक भी इसका गलत संदेश लेकर जा रहे हैं साथ ही पर्यटक होटल में आने से भी कतरा रहे हैं जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है l
उन्होंने नगर पालिका ,उप जिला अधिकारी से अति शीघ्र इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की हैl

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *